पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, चौदहवां परिणाम नबीनगर के ठेंगो से आया, लक्ष्मी देवी मुखिया बनी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

मुखिया पद का चौदहवां परिणाम ठेंगों पंचायत का आया है, जहां लक्ष्मी देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। लक्ष्मी देवी ने सावित्री देवी को 320 मतों के अंतर से हराया है। लक्ष्मी कुमारी को 1657 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सावित्री देवी को 1337 मत मिले है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in