हलीमचक में फॉरवर्ड ब्लॉक ने मनाई कार्ल मार्क्स की जयंती

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा प्रखंड के हलीमचक गांव में अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लॉक(क्रांतिकारी) के तत्वावधान में दार्शनिक एवं गरीबों के मसीहा कार्ल मार्क्स की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्ल मार्क्स के स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम में राजेश्वर प्रसाद राय ने कहा कि दुनिया के मजदूरों एक हो का नारा, आज भी प्रासंगिक है। चन्द्रदीप राम ने कहा कि कार्ल मार्क्स आज भी दुनिया के मजलूमों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनसे लोगों को काफी ऊर्जा मिलती है।

ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कार्ल मार्क्स के रास्ते पर चलकर ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अलीम खां, शकील खां, कामेश्वर सिंह, सोनू कुमार राही, रौशन कुमार ने भी कार्ल मार्क्स के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।