अंबा औरंगाबाद। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सोमवार को कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के मनोरथा गांव पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विदित हो कि शनिवार को एनएच 139 पर बभंडी गांव के समीप सड़क दुघर्टना में देवपति कुंवर की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुन पूर्व सांसद मृतका के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर यथाशीघ्र पारिवारिक लाभ एवं अन्य सरकारी सहायता दिलाने की बात कही। वहीं रिसियप थानाध्यक्ष से पोस्टमार्टम रिपोर्ट संबंधित जानकारी ली और मृतका के परिजनों को सरकारी लाभ के अलावा व्यक्तिगत सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, कृष्णा यादव, मृत्युंजय सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
