पूर्व विधायक ने किया निजी मैरिज हॉल का उद्घाटन

फीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज शहर के फिता बिगहा में रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह एवं पूर्व चेयरमैन गुलाम शाहिद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर राजा प्लैस का उद्घाटन किया।

अतिथियों ने मैरैज हाल के संचालक मो. हासीम राजा, मो. ख्वाजा अतिक को बधाई दिया। कहा कि रफीगंज शहरी क्षेत्र में अच्छा मैरिज हॉल नही था। अब आसपास के लोगों को खास कर शादी, पाटी आदि कार्यक्रम में काफी सहूलियत होगी।

इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, उदय सिह, कौशल चंद्रवंशी, संजीव पासवान, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, नुरुल खान, सूर्यकांत पाठक, मुखिया राजेश पासवान, पूर्व मुखिया नेशात अहमद, संजय अंबेडकर, अमीनी अफरीदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।