रफीगंज के पूर्व विधायक ने किया क्षेत्र भ्रमण

रफीगंज(औरंगाबाद)(एसएनबी)। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। जनता के सुख दुख में शामिल हुए।

मदनपुर प्रखंड के गर्डी में अमित कुमार सिंह की दादी का देहांत हो गया था, सबसे पहले उनके घर जाकर दाह संस्कार में शामिल हुए। वही सिकंदरपुर में अखिलेश तिवारी का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था। वहां भी दाह संस्कार में शमशान घाट पर शामिल हुए। वही रफीगंज प्रखंड के चेंव के जदयू के पंचायत अध्यक्ष प्रवीण चंद्रवंशी के दादा का निधन विगत कुछ दिन पहले हो गया था। उनके यहां भी पूर्व विधायक ब्रह्मभोज में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक ने बताया कि रफीगंज की जनता के हर सुख दुख में शामिल होना हमारा प्रथम कर्तव्य बनता है। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, जिला कार्यकारणी के सदस्य उदय सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल चंद्रवंशी, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव पासवान, जदयू के प्रधान महासचिव विनोद सिंह, सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष गुडडू यादव, मोहन सिंह, ददन सिंह, डबलू सिंह एवं अमित सिंह आदि मौजूद रहे।