पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पूर्व मंत्री एवं राजद के के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. सुरेश पासवान ने भाकपा के कद्दावर नेता, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और अपने अभिन्न मित्र रामचन्द्र सिंह यादव के असमय निधन पर गहरा शोक जताया है।

उन्होने भारी मन से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। निधन की खबर आते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है। हर एक शख्स गमजदा है। उनके निधन से पार्टी और जिला को अपूरणीय क्षति हुई जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। कहा कि रामचन्द्र सिंह जुझारू नेता के साथ साथ गरीबों, मजलूमो के उपर जुल्म के खिलाफ मजबूती से बुलंद आवाज उठाने वाले क्रांतिकारी नेता थे। 1995 में हमलोग एक साथ विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे।

वे हमारे बहुत अच्छे मित्रों में से थे। हर मुश्किल वक्त में हम दोनों एक दुसरे के साथ खड़े रहते थे। चाहे राजनीतिक मामले हों या पारिवारिक। हमे एक अच्छा दोस्त खोने का गम हमेशा खलता रहेगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। उनके अलावा शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह, लगनदेव प्रसाद सिंह, राजद नेता सत्यनारायण शर्मा, नंदकुमार सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, प्रो. अरूण कुमार सिंह, श्याम बिहारी राय, कृष्णा पासवान, जितेंद्र मेहता, राजकुमार यादव, हसबुद्दीन अंसारी एवं गुड्डू पासवान आदि शामिल है।