पूर्व मुखिया की मनी 7वीं पुण्यतिथि

अम्बा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अम्बा में पूर्व मुखिया संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

https://liveindianews18.in/dm-reviewed-the-work-of-the-supply-branch/कार्यक्रम का आयोजन तेलहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कुटुम्बा के अंचलाधिकारी अभय कुमार ने किया। दूसरे सत्र में रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधान पार्षद राजन कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रामजीत सिंह ने किया।

इस अवसर पर कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रभूषण गुप्ता, एएन रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरविंद कुमार, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन उर्फ अप्पू, हम छात्र संघ के जिलाध्यक्ष भीम प्रताप सिंह, समाजसेवी शशिकांत सिंह, वीरेंद्र सिंह, कालिका सिंह, चुन्नू सिंह, सनोज सिंह, लुलु सिंह, चंद्रशेखर सिंह, महेन्द्र गिरी, विनय सिंह, मो. मुसरफ, मो. इकराम, मो. जसमुद्दीन, मो. गन्नी, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, पूर्व प्रमुख कृष्णा पासवान, प्राचार्य दिनेश सिंह, प्रभात सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज पाठक आदि उपस्थित थे।