पूर्व जिला पार्षद मंजरी सिंह जदयू महिला प्रकोष्ठ की औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बनी, पार्टी ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने पूर्व जिला पार्षद मंजरी सिंह को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

उनके मनोनयन पर पार्टी की जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं श्वेता विश्वास के प्रति आभार प्रकट करते हुए नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह को पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश के पूर्व महासचिव संजीव कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह चंन्द्रवंशी, सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, जहिर अहसन आजाद, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, मो. ईरशाद अहमद, मुखिया बसंत मेहता एवं धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जदयू महिला प्रकोष्ठ औरंगाबाद के अध्यक्ष बनने पर मंजरी सिंह को बधाई दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं के मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। राज्य की महिलायें आज सुरक्षित हैं। महिला प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूत एवं सशक्त करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। आज पुरे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान नीतीश कुमार ने बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर महिला उद्यमी योजना, आंगनबाड़ी, जीविका समूह को मुख्यमंत्री ताकत देने का कार्य कर रहें हैं जिससे महिलाओं के सार्वजनिक जीवन में आज बदलाव आया है।