बिशुनपुर में श्रीराम टोली का गठन

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के तत्वावधान में आमस खंड के प्रमुख धनंजय सिंह की अध्यक्षता में आमस प्रखंड के विष्णुपुर में राम भक्तों की एक सभा आयोजित की गई।

रामपुर पंचायत के अभियान प्रमुख राम विनोद चैधरी ने प्रणवोच्चार तथा विजय महामंत्र से सभा प्रारंभ कराया। प्रभात कुमार पंकज ने वीरगति प्राप्त राम भक्त रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कराया। आमस खंड में चलाया जा रहा अभियान की गतिविधि पर धनंजय कुमार सिंह ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बिहार के पूर्व प्रदेश प्रमुख तथा आजीवन हित चिंतक जितेंद्र सिंह ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से उपस्थिति को अवगत कराते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात हमें अयोध्या में जन्मस्थली पर श्री राम मंदिर निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि हजारों कारसेवकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर के राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। इन्होंने ग्राम वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार का निधि समर्पण करने का लक्ष्य पूर्ण करते हुए हमें अपने ग्राम को राम भक्त गांव बनाने का संकल्प लेना है। सभा के अंत में उपस्थित राम भक्तों के प्रति प्रभात कुमार सिंह ने साधुवाद प्रकट किया। निधि समर्पण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए ग्राम टोली का गठन किया गया जिसमें प्रभात कुमार सिंह को ग्राम प्रमुख श्अमरनाथ प्रसाद- सह प्रमुख, शत्रुघन सिंह – हिसाब किताब प्रमुख, तथा मृत्युंजय सिंह को टोली सदस्य बनाया गया। सभा में लक्ष्मी सिंह, बृजनंदन सिंह, मुकेश सिंह, राजदेव सिंह, शिव दयाल सिंह तथा सत्येंद्र नारायण सिंह सहित अनेक राम भक्त उपस्थित थे।