रफीगंज में देवी मंदिर की नई कमिटी का गठन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के लोहार पट्टी स्थित देवी मंदिर परिसर में मंदिर की नई कमिटी के गठन के लिए यदु प्रसाद शौंडिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। सबसे महत्वपूर्ण सशक्त संचालन समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिन्हा, महामंत्री यदु प्रसाद सौंडिक, मनोज विश्वकर्मा, शुभम सिंह, राणा विवेक सिंह, अजय गुप्ता चुने गये। मंदिर विकास समिति का भी विस्तार किया गया, जिसके अध्यक्ष कौशल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजन सोनी उर्फ सोनू, सचिव विकास कुमार उर्फ विक्की, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, उप कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी एवं 11 कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, रंजीत चैरसिया, बालचंद प्रजापति, नागेंद्र शर्मा, कपिल प्रजापति, मुन्ना विश्वकर्मा, ललन विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार कक्कू, संतोष गुप्ता, मनोज साव, राहुल शर्मा चुने गये। नई टीम के गठन के बाद छह प्रस्ताव भी पारित किया।संचालन समिति का गठन, देवी मंदिर विकास समिति गठन, संचालन समिति के पास मंदिर विकास समिति किसी भी कार्य के लिए प्रस्ताव रखेगी।

संचालन समिति से अनुमोदन उपरांत ही कार्य रूप दिया जाएगा। मंदिर विकास समिति की बैठक प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को अनिवार्य रूप से करना है। समिति केकोई भी सदस्य अगर लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हे स्वतः समिति से मुक्त माना जाएगा। मंदिर विकास समिति का एक बैंक खाता खोला जाएगा एवं खाते का संचालन अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, अजय कुमार गुप्ता, शुभम सिंह, पवन कुमार शर्मा, विवेक सिंह, सुबोध कुमार सिंह, मनोज विश्वकर्मा, कौशल विश्वकर्मा, नागेंद्र शर्मा, अनुज विश्वकर्मा, वीनू प्रजापति, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, राजेश कुमार, सतीश कुमार, वीरेंद्र प्रजापति, सुनील कुमार, सोनू, संतोष कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, मनोज कुमार, कपिल प्रजापति, संतोष कुमार, संतोष विश्वकर्मा, बालचंद प्रजापति, लगन मिस्त्री, विनय साहू, जितेंद्र कुमार, पंकज विश्वकर्मा, राजीव रंजन, रामजी सोनी, दीपक कुमार मिस्त्री, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत चैरसिया, राजू विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, संजय गोस्वामी, विक्की कश्यप, मनीष कुमार विश्वकर्मा, गौरव कुमार, जयप्रकाश, संजय कुमार, सुरेश कुमार सिन्हा, बिरजू प्रजापति, रामजी प्रसाद, गुड़िया देवी, विशाल कश्यप, अंकित, आकाश, सोनी, रूबी देवी, संध्या कुमारी, रवि रंजन कुमार सिन्हा एवं रेखा देवी आदि उपस्थित थे।