Supaul में एक हीं परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, फंदे में लटका मिला शव

सुपौल। सुपौल जिले में एक हीं परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। घटना सुपौल जिले के वीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय के राघोपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के गद्दी चौक के समीप वार्ड नं. 12 की है। जहां एक घर के अंदर‍ पांच लोगों का शव फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों में पति, पत्नी सहित 03 बच्चे फंदे से लटका हुआ था।

फंदे से लटके परिवार में कुल 05 लोग थे, जिसमें पति पत्नी सहित 03, बच्चे शामिल है। फंदे से लटका शव मिश्रीलाल साह, उम्र 52 वर्ष, पत्नी रेणु देवी उम्र 44 वर्ष, बेटी रोशनी कुमारी उम्र 13 वर्ष, बेटा ललन कुमार, उम्र 14 वर्ष, बेटी फूल कुमारी उम्र 08 वर्ष है।

बताया जाता है कि एक घर से पिछले दो दिनों से बदबू आ रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दिया। मुखिया आज जब गांव पहुंचे और उस घर को देखा तो घर के सारे दरवाजे बंद थे। जिसके बाद एक खिड़की तोड़कर अंदर देखा गया तो पांच लोग फंदा से लटके हुए दिखाई दिए। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर SP मनोज कुमार सदल-बल पहुंचकर जांच शुरू कर दिया। स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया ने बताया कि मिश्री लाल साह के परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी। आर्थिक तंगी से आत्महत्या की है।

राघोपुर पंचायत के मुखिया मो. तस्लीम रात के करीब 09 बजे ग्रामीणों की मदद से खिड़की को खोला तो बंद घर मे एक साथ परिवार के 05, लोगों को फंदे से लटके देख सभी की आंखे फटी की फटी रह गयी। मुखिया द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना सहित पुलिस कप्तान को दी। वहीं गांव के ही शिव नाथ साह ने बताया की मिश्री लाल साह के घर से कई दिनों से बदबू आ रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत राघोपुर के मुखिया मो. तस्लीम ने बताया कुछ ग्रामीण आज दिन में मेरे घर पर आया हुआ था, मैं बाहर था रात करीब 09 बजे गांव आया तो ग्रामीणों ने घर से बदबू आने की बात बताई।

ग्रामीणों की मदद से खिड़की खोला गया तो परिवार के सभी 05, लोग एक कतार में फंदे से लटका हुआ था। वही एक साथ परिवार के पांच लोगो की आत्महत्या की सूचना पर रात-12, बजे बीरपुर ASP, रामानंद कौशल एवं SP, मनोज कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फंदे से लटके मिले परिवार के घर को पुलिस की घेरा बंदी में रख भागलपुर से F S L टीम को बुलाया गया। सुबह F S L की टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद शव को फंदे से उतारे जाने एवं आगे की करवाई की बात बताई। SP मनोज कुमार खुद ग्रामीणों से बात कर जांच में जुटे हैं।

(Liveindianews18 को आप  फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं। आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।)