पांच गांजा तस्कर गिरफ्तार, 58 किलो गांजा बरामद, पिकअप वैन जब्त   

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे नशाविरोधी विशेष अभियान में कुटुंबा थाना की पुलिस ने में गांजा की एक बड़ी खेप बरामद है। इस मामले में पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 58 किलो गांजा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार गांजा तस्करों में अम्बा थाना के उदयगंज निवासी अख्तर, बरहेत्ता गांव निवासी रोहित मिश्र, शत्रुध्न मिश्र, श्याम किशोर एवं बसौरा गांव निवासी उद्धो तिवारी शामिल हैं। अम्बा के प्रभारी थानाध्यक्ष लाल साहब तिवारी ने बताया कि एरका चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के नीचे बॉक्स में छिपाकर रखा 58 किलो गांजा बरामद किया गया।

गांजा बरामद होते ही वाहन में सवार पांच तस्करों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार कि पुलिस से बचने के लिए वें गांजे का छोटा-छोटा पैकेट बनाकर पिकअप के नीचे बने एक चुपका बॉक्स में छिपाकर तस्‍करी किया करते थे। कहा कि गांजे की इस खेप को वे झारखंड से लेकर आर रहे थे। इसी दौरान वाहन जांच में वें पकड़े गए। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हे जेल भेज दिया गया है।