जमीनी विवाद में गोलीबारी, तीन महिलाएं घायल, दो रेफर

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह थाना क्षेत्र के मुड़वां गांव में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई गोलीबारी में तीन महिलाएं घायल हो गई। इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया है।

https://liveindianews18.in/despite-the-nap-order-the-local-people-protested-against-not-removing-the-boring-from-the-road/

घायलों में नौलेश कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी(30वर्ष), पिंटू कुमार की पत्नी ममता देवी(50वर्ष) एवं भूषण शर्मा की पत्नी कुमकुम देवी(35वर्ष) शामिल है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। नागेन्द्र शर्मा से कई वर्षो से भूमि विवाद चलते आ रहा था। सोमवार की सुबह करीब 10.00 बजे दोनो तरफ से कहा सुनी हुई।

इतने में नागेन्द्र शर्मा ने घर से बन्दूक निकालकर तीन से चार फायरिंग की जिसमे तीन महिलाओं को गोली लगी। तीनो को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद, गोह लाया गया। दो हालत गंभीर देखते हुए गया रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर सर्किल इंसपेक्टर पवन कुमार, गोह और उपहारा थाना पुलिस की टीम ने जांच की है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर प्राथमिकी दर्ज नही करायी गयी है।