फेसरा व डिहवा में खलिहान में लगी आग, लाखों का नुकसान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के दो गांव के खलिहान में अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है। पौथू थाना क्षेत्र के फेसरा गांव निवासी राजा पाठक एवं विजय कुमार शर्मा के खलिहान में आग लगने से रखा 40 बिगहा का पुआल जल कर नष्ट हो गया।

स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से आग बुझाया गया। पीड़ित ने बताया कि पशु को खिलाने के लिए 40 बिगहा का पुआल रखा था, जो जल कर राख हो गया। अगलगी में 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वही कासमा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव के अरविंद यादव के खलिहान में आग लगने से पुआल, मसूरी, खेसारी, गेहूं फसल का रखा बोझा जलकर राख हो गया।

पीड़ित ने बताया कि आग लगने की सूचना थाना को दिया गया। स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन वाहन द्वारा आग बुझाया गया। अगलगी में दोनों जगह मिलाकर लगभग दो लाख का रुपए नुकसान बताया जा रहा है।