यौन शोषण व हत्याकांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने कर्मी गांव से गोपाल प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार उर्फ चट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि राहुल कुमार उर्फ चट्टा के खिलाफ कांड संख्या 99/22 में केराप ईट भट्ठा के रात्रि प्रहरी की हत्या में अप्राथमिकी अभियुक्त तथा कांड संख्या 242/22 में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण(पोक्सो एक्ट) में नामजद अभियुक्त था।

उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके अतिरिक्त कांड संख्या 209/22 बाईक चोरी का भी वह वांछित अभियुक्त है, उसे गिरफ्तार किया गया।