जाने कहां हुई चोरी की घटना
अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें चोर क़रीब 15 लाख रूपये की संपत्ति ले भागे. मामला अंबा थाना क्षेत्र के हरदता गांव की है. दरअसल, जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे.उसमें दरवाजे पर बाहर से चोरों ने कुंडी लगा दिया. दूसरे कमरे में रखे जेवरात और कीमती सामान ले भागे. चोरों ने घर में एंट्री से पहले पड़ोसियों के भी दरवाजे की कुंडी लगा दिया था. ताकि शोर होने पर कोई बाहर न निकल सके. इसके बाद दामोदर दुबे के घर को निशाना बनाया. घर से बक्सा और दो अटैची लेकर फरार हो गए. पीड़ित के दूसरे घर में भी चोरी हुई है. गोदरेज और बक्सा तोड़ दिया. कुल पांच बक्सा, दो अटैची और तीन ट्रॉली अपने साथ ले गए. गृहस्वामी दामोदर दुबे ने बताया कि देर रात घर में आहट महसूस हुई तो पड़ोस में रहने वाले अपने भतीजे अनिल कुमार दुबे को आवाज लगाई. बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था. इसके बाद आसपास के लोगों को फोन करके सूचना दिया. ग्रामीणों के पहुंचने पर बाहर से कुंडी खोली गई. तब जाकर सभी लोग घर से बाहर निकल सके. तब तक चोर फरार हो चुके थे.चार बेटे बाहर रहते हैं. उनका सामान घर में ही रखा हुआ था. 15 लाख के आभूषण और कीमती सामान की चोरी हुई है. शायद चोरों ने बिना आवाज किए ताला खोलने के लिए किसी केमिकल का इस्तेमाल किया होगा. पुलिस पदाधिकरी सुमित सुमन ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
दूसरी घटना अम्बा हरिहरगंज रोड बस स्टैंड के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के बगल में Ro Hi Ro दुकान के शटर उखाड़ने का अशफल प्रयास किया, लेकिन आसपास आम आदमियों के आहट होने के कारण, चोर वहा से भागे
इस तरह की घटना होने से अंबा के दुकानदार लोगों में भय व्याप्त है
