कासमा में पूर्व थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नये का हुआ स्वागत

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के कासमा थाना परिसर में समारोह आयोजित कर पूर्व थानाध्यक्ष बलवंत सिंह को विदाई दी गई एवं नए थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष श्रवण यादव ने की। उपस्थित लोगों ने दोनों थानाध्यक्षों को बुके देकर, माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व थानाध्यक्ष के कार्यों पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर एएसआई सरोज सिंह, राजेश सिंह, अजित कुमार सिंह, रामस्वरूप सिंह, रामबली प्रसाद, पूर्व मुखिया भोला ठाकुर, फुलमतिया देवी, विनोद रजक, , भाजपा नेता प्रदीप चैरसिया, पैक्स अध्यक्ष सुमिर प्रसाद, उप मुखिया सतीश कुमार सिंह, सरपंच विनय कुमार सिंह, स्थानीय बनवारी, पप्पू पासवान, सिकंदर यादव,संजय कुमार, संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।