S.N NICE स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का किया आयोजन, नन्हे बच्चों ने बिखेरा जलवा

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बाल दिवस के अवसर पर पटना के एसके पुरी इलाके में स्थित S.N NICE स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने रंग बिरंगे पोशाक पहल कर अपना जलवा बिखेरा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा सिन्हा ने कहा कि उनके विद्यालय में बच्चों के सर्वांगिन विकास के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

प्रधानाध्यापिका रेखा सिन्हा ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। S.N NICE स्कूल में नेहरू जी को याद करते हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय में अध्यनरत नन्हे बच्चे कोई पारंपरिक पोशाक में कई जानवरों के पोशाक में नजर आए। श्रीमति सिन्हा ने कहा कि उनके विद्यालय में डे केयर की भी सुविधा उपलब्ध है।

विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका रचना पांडेय ने कहा कि स्कूल में बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाता है। बच्चों के विकास को लेकर समय-समय पर कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है जिससे बच्चे बहुत कुछ सिखते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)