LJPR के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने दाउदनगर में की NDA कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, गठबंधन के RLM प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए की क्षेत्र में लगातार बने रहने की अपील

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोजपा(रामविलास) के प्रदेश महासचिव व काराकाट लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी प्रमोद सिंह ने शुक्रवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र के दाउदनगर स्थित एनडीए के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से देशहित में लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। कहा कि जब देश है तो हम है। देश के लिए एनडीए के मिशन 400 पार को पूरा करना जरूरी है। इस मिशन को पूरा करने में आप लोग लग जाइए। मोदी जी के हाथों को मजबूत करने एवं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प के साथ आप लोग क्षेत्र में बने रहिए। आप लोग मोदी जी की योजनाओं के बारे में लोगों को बताइए।

बैठक एलजेपीआर के हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष गंगा दयाल पासवान, दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, पार्टी नेता सुधीर शर्मा, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, रमेश पासवान, पूर्व जिला पार्षद राजीव कुमार वर्मा, निर्भय पासवान, महेंद्र पासवान, दुधेश्वर मेहता उर्फ गरम दल, सुनील कुमार एवं हम पार्टी के महासचिव सुनील चौबे आदि मौजूद रहे।