गोह में ब्राह्मण समाज ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का पुतला

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह स्थित जगतपति चौक पर बुधवार को दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण समाज ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला फूंका। इसके पूर्व ब्राह्मण समाज ने गोह गोला से पुतले के साथ आक्रोश मार्च निकाला।

मार्च में जीतन राम मांझी मुर्दाबाद, जीतन राम मांझी होश में आओ, ब्राह्मणो को अपमानित करना बंद करो सहित कई नारे लगाए। नारे लगाते हुए ब्राह्मण समाज के लोग जगतपति चौक पहूंचे, जहां जीतन राम मांझी का पुतला फूंका। इस दौरान समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने कहा कि जीतन राम मांझी के विवादित बयान से ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। इसी के खिलाफ जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि जीतन राम माांझी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नही तो इससे बड़ा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा।

वही वीरमणि द्विवेदी व प्रेमचन्द तिवारी ने कहा कि जीतन राम मांझी ने न सिर्फ ब्राह्मणों के ऊपर बल्कि सनातन धर्म के विरोध में शर्मनाक बयान दिया है। इस मौके पर मोहर लाल मिश्रा, हसामपुर के सरपंच धनंजय उपाध्याय, मोनू उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, विक्रांत वैभव, ब्रजेश तिवारी, वेंकटेश दुबे, दीपू पांडेय, बिंदा उपाध्याय, गौतम दुबे, विक्रांत दुबे, सोहन मिश्रा, बबन उपाध्याय, गुंजन दुबे, मिंकू उपाध्याय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।