सावन में देवकुंड में हर रविवार को होगा भव्य जागरण का आयोजन

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बाबा दुधेश्वरनाथ की नगरी गोह प्रखंड के देवकुंड में श्रावण मास में प्रत्येक रविवार को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।

जागरण कमिटी के सचिव सह गायक मनोज मंजुल एवं उप सचिव समुंद्र सिंह ने बताया कि पूरे सावन माह में यहां हर रविवार को भक्ति जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में विभिन्न जगहों से आए कलाकार भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

गौरतलब है कि भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास में व्रत, दर्शन, पूजन और शिव की आराधना करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में भगवान शिव की विशेष महिमा मानी गई है। 33 कोटि देवी-देवताओं में भगवान शिव ही महादेव की उपमा से अलंकृत हैं। श्रावण मास भगवान शिव जी को समर्पित है।