औरंगाबाद कोर्ट के गेट के पास नाले पर बने दो दुकानो को नप के इओ ने तोड़वाया

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बुधवार को कोर्ट के मुख्य द्वार पर नाले पर बने दो दुकान को तोडवा़ दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि दो मिठाई दुकानदारों द्वारा नाला पर अवैध तरीके से एक एक रूम बना लिया गया था। इसके कारण नाला का पानी सही तरीके से नही निकल पाता था। इसे देखते हुए जिला जज ने उसे तोड़ने का निर्देश दिया था। इसके बाद दोनों दुकानदारों को दुकान तोड़ने के लिए कई बार नोटिस दिया गया लेकिन दुकानदार द्वारा दुकान को नही तोड़ा गया। इसके बाद मजबूर होकर दुकान तोड़ा गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर में जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा हैं, वे लोग समय से पहले खाली कर दे, अन्यथा मजबूर होकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा। ज्ञात हो कि मंगलवार को शहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो लोग अधिकारी के साथ उलझ गए थे। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने दोनों दुकानदार को गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था।