औरंगाबाद के दो एडीजे को पदोन्नति पर दी गई भावभीनी विदाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के प्रकोष्ठ में बुधवार को एडीजे-1 ओम प्रकाश सिंह और एडीजे-2 निखिलेश कुमार त्रिपाठी को पदोन्नति के बाद भावभीनी विदाई दी गई।

एडीजे रत्नेश्वर कुमार सिंह ने माला पहनाकर ससम्मान जिला जज की मौजूदगी में विदाई दी। इस अवसर पर औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि एडीजे-1 ओम प्रकाश सिंह जमुई जिले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बने हैं।

वही एडीजे-2 निखिलेश कुमार त्रिपाठी को मधुबनी जिले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जिला विधिक संघ के अधिवक्ताओं ने भी दोनों एडीजे को पदोन्नति पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रकट की है।