बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, आंठवां परिणाम काजीचक से, उदय पासवान मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का आंठवां परिणाम काजीचक पंचायत से आया है।

यहां से उदय कुमार पासवान 1506 मत पाकर मुखिया निर्वाचित हुए। उन्होने 171 मतों के अंतर से अपने निकटम प्रतिद्वंदी रेणु देवी को पराजित किया। रेणु को 1335 मत मिले।