बिच्छू के डंक से आठ वर्षीया बालिका की मौत 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कुटुम्बा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार को बिच्छू के डंक मारने से एक आठ वर्षीय मासूम बलिका की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बालिका घर के पास ही बगीचा में खेल रही थी। इसी दौरान उसे बिच्छू ने डंक मार दिया।मृतका पूजा कुमारी सोनवर्षा गांव के उदय पासवान की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार बुधवार को वह गांव के ही अन्य बच्चों के साथ बगीचा में खेल रही थी। इसी दौरान उसे बिच्छू ने काट लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक होते देख सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।