रफीगंज के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना जारी, पौथु से डिंपल, इटार से विमला विजयी, देखिए आठ पंचायतों के रिजल्ट

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के चौथें चरण की मतगणना जारी है।

औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में शुक्रवार को हो रही रफीगंज प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए हो रही मतगणना के दौरान मुखिया पद के अबतक 9 परिणाम घोषित किए गये है।

घोषित परिणामों के मुताबिक पौथु पंचायत से डिम्पल कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 3100 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्वतमान मुखिया मंजू देवी को वोट 2591मत मिले। मतों का अंतर-509 रहा।

इटार पंचायत से विमला देवी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1268 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सीता देवी को 1084 वोट मिले। मतों का अंतर 184 रहा जबकि निवर्तमान मुखिया अजमेरी खातून की जमानत जब्त गई।

लट्टा पंचायत से अकंचन कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1982 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी शोभा देवी को 1958 मत मिले। मतों का अंतर 24 रहा जबकि निवर्तमान मुखिया-प्रियंका कुमारी तीसरे नंबर पर रही।

बौर पंचायत से विनय प्रसाद उर्फ मिट्ठू मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 2163 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी नीरज कुमार उर्फ मंटू सिंह को 1641 वोट मिले। मतों का अंतर 522 रहा जबकि निवर्तमान मुखिया-पूनम देवी तीसरे नंबर पर रही।

भेटनिया पंचायत से धर्मशीला देवी लगातार तीसरी बार मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1932 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बिगनी देवी को 1709 वोट मिले। मतों का अंतर 223 रहा। कोटवारा पंचायत से विन्देश्वर यादव लगातार तीसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 2551 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बसंती देवी को 1982 वोट मिले। मतों का अंतर 569 रहा।

पोगर पंचायत से शंकर दयाल यादव मुखिया निर्वाचित हुए है। उन्हे 2159 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज कुमार सिंह को 1407 वोट मिले। मतों का अंतर 752 रहा जबकि निवर्तमान मुखिया सीमा सिंह 862 मत पाकर तीसरे नंबर पर रही।

कजपा पंचायत से ममता कुमारी मुखिया निर्वाचित हुई है। उन्हे 1677 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गायत्री मिश्रा को 1568 वोट मिले। मतों का अंतर 109 रहा जबकि निवर्तमान मुखिया विनीता तीसरे नंबर पर रही।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)