औरंगाबाद में भी दिखेगा ‘‘असानी‘‘ चक्रवात का असर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा ‘‘असानी‘‘ चक्रवात के अगले 10 मई को ओडिशा के समुद्र तट पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात असानी का असर बिहार में भी रहेगा औरंगाबाद में भी इसका असर पड़ेगा।

कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चैबे ने बताया कि ‘‘असानी‘‘ तूफान का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। औरंगाबाद में 11-12 मई को इसका असर बादलों की आवाजाही और तापमान में गिरावट के तौर पर दिखेगा। अभी यहा बारिश की संभावना नही है लेकिन 20 से 30 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। चक्रवात का असर बुधवार से दिखने की उम्मीद है।

इससे पहले पुरवा हवा का असर दिखता रहेगा। फिर भी यह चक्रवाती तूफान है और किसान बंधुओं के साथ साथ सभी को सचेत रहना चाहिए। अभी तक जिन किसान भाइयों ने गेहूं के फसल की कटाई कर थ्रेसिंग नही की है या अनाज को सुरक्षित जगह भंडारण नही किया है, वे किसन अपनी फसल की थ्रेसिंग कर अनाज का सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।