बिहार-झारखंड के दो व्यास के बीच दुगोला मुकाबला संपन्न

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर के बेरी पंचायत के भूटोली में संत रविदास जयंती पर दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुगोला मुकाबला बिहार बनाम झारखंड के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बिहार के दुगोला गायक ललन व्यास तथा झारखंड के गायक जनार्दन व्यास के बीच गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में झारखंड के व्यास ने जीत हासिल कर शिल्ड प्राप्त किया। दोनों कलाकारों ने बारी-बारी से कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन रैदास जयंती के अवसर पर अंबेडकर क्लब बेरी भूटोली पूजा समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा सेवक उदय कुमार शिकारी ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेरी पंचायत के सरपंच धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद उम्मीदवार अभय कुमार शिकारी, डॉ. नीतीश कुमार, मंटू चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, सोनू सिंह, गोलू सिंह एवं प्रिंस सिंह ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर लाला चैधरी, चंदन कुमार, रवि रंजन कुमार, कुंदन कुमार मेहता, अखिलेश मेहता, गजेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन रमेश राम, विनय राम, मिथिलेश कुमार, शिव कुमार, अखिलेश राम, योगंेद्र राम एवं रंजय रविदास द्वारा किया गया।