महंगाई से दुर्गा पूजा की रौनक फीकी : डाॅ. शर्मा

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा ने कहा है कि महंगाई की बढ़त से आम अवाम की कमर टूट जाने से दुर्गा पूजा जैसे महान पर्व पर रौनक नहीं है।

कहा कि जहां गरीब जनता कोरोना लॉकडाउन के बाद अपने परिवार एवं बच्चों के भोजन के व्यवस्था में लगी थी। वहीं सरकार ने सरसो तेल एवं खाद्य सामग्री का दाम बढ़ा कर जेब खाली कर दिया है। साथ ही रसोई गैस का दाम 1000 रूपयें पार कर जाने से चूल्हा भी बुझने लगा है। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज डीजल शतक पर पहुंच गया है। पेट्रोल कब का शतक पार कर चुका है।

डीजल और पेट्रोल का लगातार दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टिंग महंगा होने से अनेक चीजें प्रभावित हुई है। गैस का दाम बढ़ने से जनता पुनः कोयले एवं लकड़ी वाले चूल्हे की ओर लौट रही है। किचन का बजट गड़बड़ाने से आम जीवन में परेशानियां बढ़ गई है। इसके चलते दशहरा मे भी लोग अपने परिवार एवं बच्चों की आवश्यकता पूरी नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि इस वर्ष के पर्व में कोई रौनक नहीं हैं। आगर सरकार ने महंगाई पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले में प्रत्येक पर्व की रौनक समाप्त हो जाएगी।