पटना: बिहार के विभिन्न जिलों में अत्यधिक ठंड के कारण शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शीत दिवस के कारण जिला प्रशासन ने बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं।
पटना, गोपालगंज और पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन ने 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी लागू होगा।

वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों का संचालन सुबह 9 से अपराह्न 3:30 बजे तक ही किया जाएगा। इधर, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।