औरंगाबाद में लगा दुबई थीम कार्निवल डिजनीलैंड मेला, मनोरंजन से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन व खरीदारी तक की सुविधा उपलब्ध

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। महक एम्यूजमेंट पार्क ने शहर के रामाबांध में दुबई थीम कार्निवल डिजिटल मेला लगाया है। मेले की शुरुआत शिवभक्ति के पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को देर शाम की गई।

मेले का विधिवत उद्घाटन औरंगाबाद नगर परिषद के चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता एवं रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर किया। इस मौके पर अतिथिद्वय ने मेला आयोजकों को शहर में आधुनिक मेले के आयोजन कर शहरवासियों को नई चीजों से रूबरू कराने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि आयोजक हर साल शहर में नए-नए तरह के मेले का आयोजन कर शहरवासियों का स्वस्थ मनोरंजन कर रहे है। इसके लिए वें बधाई के पात्र है। उन्हें मेले की सफलता के लिए हम शुभकामनाएं देते है। इसके पूर्व आगत सभी अतिथियों को मेले के आयोजक नहीम शाह एवं मंटू चंद्रवंशी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेले के आयोजकों ने बताया कि उनकी कंपनी महक एम्यूजमेंट पार्क द्वारा बिहार में विभिन्न स्थानों पर हर साल मेलों का आयोजन किया जाता है।

इस बार औरंगाबाद के मेले में वें दुबई थीम कार्निवल लेकर आए है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक खेल-तमाशे उपलब्ध है। यह एक शानदार आयोजन है। यहां दुबई की चमक-धमक और डिजनीलैंड की जादुई दुनियां को विशेष अंदाज में अनुभव किया जा सकता है। मेले में आकर्षण की कई चीजे और मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध है। मौज-मस्ती के लिए अलग-अलग तरह के झूलों की भरमार है। साथ ही रोमांचकारी अनुभव के लिए मौंत का कुआं भी है। इसके अलावा स्वाद के चाहने वालों के लिए मेले में फूड कोर्ट भी है, जहां एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन के स्टॉल सजे है। खासकर अचार के लिए भी अलग-अलग स्टॉल है, जहां ऐसी-ऐसी वैराईटी के अलग-अलग चीजों के अचार है, जो और कही नही मिलेंगे। साथ ही मेले में सहारनपुरी लकड़ी फर्निचर्स का बड़ा रेंज भी उपलब्ध है। दावा है कि आप मेले में आकर आनंद से सराबोर हो उठेंगे। यह सारी चीजें मेले में एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। उनका दावा है कि मेले में आकर आप खाली हाथ नही लौटेंगे बल्कि कुछ न कुछ खरीदारी कर ही घर वापस जाएंगे।