नशें में धुत बेटे ने की मौसी की गोली मारकर हत्या

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूुरो)। औरंगाबाद शहर के न्यू एरिया वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड नं-11 में नशे में धुत एक शख्स ने रिश्ते में मौसी लगनेवाली महिला को गुरुवार की दोपहर गोली मार दी।

आनन-फानन में महिला को इलाज केलिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गोली मारने वाले शख्स के ही मकान में किरायेदार थीं। मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना के तेमुड़ा गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी(44वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए गोली मारने वाले शख्स रजनीश कुमार(27वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से पुलिस ने मैगजीन सहित पिस्तौल और तीन खोखा बरामद किया। पुलिस ने गिरफतार हत्यारे को जेल भेज दिया है। घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने महिला के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों में हाहाकार मचा है। मृतका के पड़ोसी सतीश कुमार सिंह के अनुसार महिला युवक के रिश्ते में मौसी लगती थी, जो यहां उसके मकान में किराए पर रहती थी।