ड्रग्स कारोबारियों ने नशे में नशेड़ी का पॉकेट मारा, होश में आने पर मांगी रकम तो घोप दिया चाकू, हालत गंभीर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के सराय मुहल्लें में ड्रग्स के धंधेबाजों में शनिवार को विवाद होने पर चाकूबाजी की खबर है। चाकूबाजी में एक नशेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल नशेड़ी को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद घायल की हालत में सुधार है। घायल नशेड़ी की पहचान औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के अंसार बाग मुहल्ला निवासी हैदर अली के पुत्र एहसान उर्फ चिट्टी(20वर्ष) के रूप में की गई है। अस्पताल में भर्ती घायल नशेड़ी ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर-9 सराय मुहल्लें में डोमन मिस्त्री और उसका भाई मुन्ना मिस्त्री ड्रग्स का धंधा चलाता है। ड्रग्स लेने के बाद अधिक नशा होने पर वह उनके अड्डें पर ही सो गया। इसी दौरान उनके द्वारा मेरे पॉकेट से दो हजार रुपये निकाल लिया गया। नींद खुलने पर रूपये गायब पाये जाने पर उसने जब पैसों की मांग की तो डोमन मिस्त्री ने चाकू मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल ने बताया कि सराय रोड में बड़े पैमाने पर ड्रग्स का व्यवसाय किया जाता है। यहां नशे की सुईं भी बेची जाती है। इसे शहर के युवक खरीदते और सेवन करते है। कहा कि ड्रग्स का सेवन करने वाले युवक ही शहर के बाजार में छोटी-बड़ी चोरी, छिनतई और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते है। उसने स्वीकार किया कि नशे की लत के कारण ही उसके जैसे कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कहा कि वह अब ड्रग्स नही लेगा क्योकि इसी कारण उस पर जानलेवा हमला हुआ है। मामले की जानकारी औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस को भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।