डॉ. प्रकाश चिकित्सा प्रकोष्ठ व धर्मेंद्र तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने, जदयू ने किया स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एलबी सिंह ने डाॅ. प्रकाश वर्मा को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही धर्मेंद्र वर्मा को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

दोनो के मनोनयन पर जदयू की जिला इकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह चंन्द्रवंशी, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अधिवक्ता ईरशाद अहमद, जहिर अहसन आजाद एवं संजीव कुमार शर्मा उर्फ छोटे शर्मा ने डाॅ. प्रकाश वर्मा एवं धर्मेन्द्र वर्मा को अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ने सिंह ने डाॅ. प्रकाश वर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने एवं धर्मेन्द्र वर्मा को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।