डॉ. अमित कुमार बने मानवाधिकार संरक्षण फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना बाजार निवासी डॉ. अमित कुमार को मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक कल्याण एवं विकास फाउंडेशन के बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह फाउंडेशन एक स्वयंसेवी संस्था है। जो मानवाधिकार संरक्षण के मामले में देश भर में सक्रिय है। डॉ. अमित कुमार खुटौना बाजार के दवा व्यवसाय रत्नेश कुमार अग्रवाल के पुत्र हैं।

पेशे से चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार अभी खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। मानवाधिकार संरक्षण फाउंडेशन इन्हें बिहार अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड भर में हर्ष व्याप्त है।

साहित्यकार डॉ. महेंद्र नारायण राम, डॉ. महेंद्र शर्मा, रामेश्वर भारती, राजेश कुमार साह, वशिष्ठ मंडल, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, जिला परिषद प्रमर्शी समिति सदस्य अरविंद महतो, डॉ. पीताम्बर साह, रामशक्ल मुखिया, जयप्रकाश भारती, माकपा नेता उमेश घोष मंजूर आलम, केशर आलम, प्रो० श्रवण मंडल तथा शशिशेखर सलहैता आदि ने इस पर प्रशांता व्यक्त करते हुए अमित को बधाई दी है।