DM-SP ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पंचायत आम निर्वाचन-2021 के मद्देनजर शहर के ब्लॉक कॉलोनी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जावेद इकबाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।