DM ने की आंतरिक संसाधन की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आहूत की।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का लक्ष्य अभी तक अप्राप्त है परंतु अब तक इस वित्तीय वर्ष में 1041.95 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। वही जिला अवर निबंधक ब्रज बिहारी शरण ने बताया कि जिला निबंधन कार्यालय द्वारा अब तक 808 लाख से ज्यादा की राजस्व की वसूली की गई है। इसी प्रकार दाउदनगर निबंधन कार्यालय द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 205 लाख से ज्यादा राजस्व की वसूली की गई है। राष्ट्रीय बचत कार्यालय द्वारा 191.58 लाख रुपए राजस्व की उपलब्धि हासिल हुई है। जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा 2021-22 का लक्ष्य अप्राप्त है परंतु अब तक 645.70 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है।

रफीगंज नगर पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लक्ष्य 36 लाख के विरुद्ध 3.51 लाख अर्थात 9.75 प्रतिषत राजस्व वसूली की गई है। सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक 1.34 लाख राजस्व की वसूली की गई है। उत्तर कोयल नहर प्रमंडल कार्यालय द्वारा अब तक कूल 0.997 लाख रुपए राजस्व की वसूली की गई है। माप एवं तौल विभाग द्वारा अब तक 6.67 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा अब तक कुल 4.56 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त सिचाई प्रमंडल, दाउदनगर द्वारा अब तक कुल 2.41 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई है। बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता अनीशा भारती एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।