पंचायत चुनाव को ले DM ने की सभी जिला स्तरीय कोषांगो की समीक्षा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पंचायत आम निर्वाचन-2021 के मद्देनजर सभी जिला स्तरीय कोषांग के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव-2021 हेतु सभी कोषांग के तैयारियों की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, डीआरडीए के निदेशक बालमुकुंद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज, वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर अविनाश कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता आलोक राय, सभी जिलास्तरीय कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।