डीएम ने किया रेडक्रॉस सभागार का उद्घाटन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रेडक्रॉस दिवस पर औरंगाबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित रेडकॉस भवन में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया।

इस मौके पर पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद, औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, डॉ. शोभा रानी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसाईटी के चेयरमैन सतीश कुमार ने की। इस दौरान अगलगी एवं अन्य प्रकार की आपदा में सेवा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीएम ने रेडकॉस सोसाईटी के कार्यों की सराहना की। कहा कि कोरोना काल में भी रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय रही है। आपदा के दौरान भी रेडक्रॉस ने पीड़ितो को सहयोग किया है। भयंकर गर्मी के इस मौसम में घट रही अगलगी की घटनाओं में रेडकॉस के कार्यकर्ता अगलगी पीड़ितों के घर तक पहुंचकर उन्हे सहायता सामग्री प्रदान कर रहे है। उन्होने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है और यह कार्य रेडक्रॉस द्वारा निरंतर किया जा रहा है।