DM ने पिपरौरा में किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार, ICDS की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ममता रानी एवं जन प्रतिनिधियों ने बुधवार को संयुक्त रूप से मदनपुर प्रखंड के पिपरौरा में विशेष केंद्रीय सहायता एवं मनरेगा-ICDS के convergence से निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों से भी मुलाकात की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में CSR के तहत 55, विशेष केंद्रीय सहायता के तहत 16, ICDS/ मनरेगा के convergence से 31 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।जिसमे आज कुल 12 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता आलोक राय ने बारुण प्रखंड के पौथू पंचायत के पेटारी आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। देव प्रखंड के आनंदी बाग आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन देव के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के मई खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन जिला कल्याण पदाधिकारी असलम अली ने किया। गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि मौजूदा परिवेश में निर्मित सभी मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास पोषण वाटिका का निर्माण एवं वृक्षा रोपण किया जाए। Covid को ध्यान में रखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर साफ -सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए । सभी लोगो को टीकाकरण , मास्क एवं समाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में बताया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि सभी निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंन्द्र में रसोईघर, शौचालय, प्रसूति के लिए जांच स्थल एवं बच्चों के समझ हेतु दीवार लेखन का कार्य किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका लीलावती देवी एवं सहायिका चंचला देवी द्वारा बनाए गए पौष्टिक लड्डू को जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा बच्चों के बीच वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी एवं कलर का वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता,एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि औरंगाबाद जिले में समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत विभिन्न परियोजनाओं में विशेष केंद्रीय सहायता एवं मनरेगा योजना से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।