महिलाओं व साईकिलिस्ट को डीएम ने किया सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका एवं उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने एक होटल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन जदयू महिला प्रकोष्ठ की औरंगाबाद जिलाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह द्वारा किया गया।

वही एक अन्य कार्यक्रम में लगातार 300 दिन तक 100 किलोमीटर प्रतिदिन के औसत से साइकिल चलाकर भारतीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले औरंगाबाद जिले के राकेश कुमार पवन को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।