डीएम ने बारुण के जनकोप व भोपतपुर पंचायत में किया सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने शुक्रवार को बारुण प्रखंड के जनकोप एवं भोपतपुर पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी स्कूलों में बेहतर 75 प्रतिशत उपस्थिति पाई। बच्चे पढ़ाई करते दिखे। बच्चो से डीएम ने बातचीत की। गई। एपीएचसी विद्यालय परिसर में ही अवस्थित पाया गया। गांव में टीकाकरण का कार्य जारी दिखा। नाली की स्थिति ठीक दिखी। नल जल का पानी कुछ घरों में नही पहुंचा था, वहा कार्य चल रहा था। सामुदायिक भवन की स्थिति जर्जर थी, जिसमे आंगनबाड़ी चलाया जा रहा था। गांव वालों द्वारा कचरा आसपास डाला जा रहा था।

डीएम ने आंगनबाड़ी को विद्यालय में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। राशन के बारे में लोगो ने बताया कि नियमित वितरण होता है। निकटवर्ती पंचायत भोपतपुर के पंचायत सरकार भवन का भी डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड सदस्यों की बैठक चल रही थी। भवन का एक कमरा क्षतिग्रस्त था, जिसे मरम्मत करने के लिए कार्यपालक अभियंता एलएइओ को बोला गया। स्थानीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि आरटीपीएस का कार्य पंचायत सरकार भवन में किया जाता है।