लॉकडाउन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लॉकडाउन के दौरान रफीगंज नगर का डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया।

बताया कि लॉकडाउन के दौरान जो भी बाहर बेवजह घूमते हुए दिखे उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। लाॅकडाउन के दौरान रफीगंज के बीडीओ रितेश कुमार, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भगत के देखरेख में पूरे शहर में सख्ती बरती जा रही है। बताया कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक ही जरूरत का समान लेकर वापस घर आ जाये। दोपहर 11 बजे के बाद वेवजह घूम रहे व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोविड-19 (नोवल कोरोना वायरस रोग) एक गंभीर श्वसन बीमारी है, जो 2019 के अंत में उभरा और दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को महामारी घोषित किया है। यह श्वसन समस्याओं से जुड़ा हुआ रोग है। इसमें आमतौर पर हल्का खांसी, बुखार होता है। इसमें निमोनियां जैसी सांस लेने में परेशानी होती है जो अंत में गंभीर रूप में ले लेता है। लंबी कतारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। यदि ऐसा संभव नहीं है तो लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खुद को सुरक्षित रखें।घर से बाहर निकलते समय मास्क लगा कर ही निकले। सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल हमेशा करते रहे ताकि कोरोना से आप सभी नगरवासी एवं ग्रामवासी सुरक्षित रहे। जरूरी काम से ही बाहर निकले।