अंर्तराष्ट्रीय महिला जजेज दिवस पर डीजे ने किया महिला न्यायाधीशों को सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद ने अंर्तराष्ट्रीय महिला जजेज दिवस पर यहां महिला न्यायाधीशों को सम्मानित किया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज ने औरंगाबाद न्याय मंडल में पदस्थापित महिला जजो-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंदिता सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी नेहा और कनिका शर्मा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि महिलाएं इस क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। महिलाएं न्यायपालिका में अपना महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहीं है।

इस अवसर पर औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के समस्त न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।