भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन से लेकर कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक यहां शुक्रवार को संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने की। बैठक का शुभारंभ मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी रविं बलदेव भाई देसाई, प्रदेश महामंत्री वामसी यादव, धर्मेंद्र तिवारी, भाजपा के जिला प्रभारी त्रिविक्रम कुमार सिंह एवं मोर्चा के जिला प्रभारी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि बलदेव भाई देसाई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है, जो सदैव राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। हमारी पार्टी विभिन्न पार्टियों की विचारधाराओं से अलग कार्य करती है। वही वामसी यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने विचारधाराओं को लेकर बूथ स्तर से लेकर गांव तक लोगों के बीच में जाएंगे। पार्टी के हर बूथ स्तर को मजबूत किया जाएगा।

युवा मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हर मंडल के बूथ स्तर पर अटल बिहारी की वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे एवं 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएंगा और उनकी विचारधाराओं को लोगों के बीच में जाकर बताया जाएगा। भाजपा के जिला प्रभारी त्रिविक्रम सिंह ने कहा कि आज का युवा मोर्चा ही कल का भाजपा है। आने वाले समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही देश का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सुमित कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष, भाजपा के जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बासु, आशुतोष कुमार सिंह मोनू, दीपक सिंह बबलू, गुड़िया सिंह, उषा सिंह, ललित शर्मा, मोनू सिंह, विमल यादव, प्रेम गुप्ता, अमरदीप चैधरी, अविनाश गुप्ता, आदित्य कुमार, धीरज सोलंकी, ओमप्रकाश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।