जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की धर्मपत्नी और जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह ने रफीगंज नगर में जनसंपर्क किया।

लोगो की समस्याओं को सुना। इस दौरान दिल्ली हाइकोर्ट की वकील प्रियंका जैन तथा उनके पूरे परिवार से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रमुख व्यवसायी शांतिलाल जैन के निधन से शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, संगठन सचिव अभय प्रताप सिंह, जदयू नेता कौशल चंद्रवंशी, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।