जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी संपन्न

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के ग्राम नइकी गांव में आत्मा द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अनूप कुमार चैबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि आज के दिन दो महत्वपूर्ण दिवस है। पहला बिहार दिवस और दूसरा जल दिवस है। बिहार की गौरवशाली यात्रा केवल 109 साल पुरानी नहीं है। इसका समृद्ध इतिहास हजारों साल पुराना है। बिहार ने देश-दुनिया को सदियों तक राह दिखाया है। पानी की बचत आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता एवं चुनौती बनी हुई है। बढ़ती जनसंख्या एवं औधोगिकीकरण के कारण पानी की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।

आए दिन जलस्तर लगातार घटता जा रहा है। इसको देखते हुये पानी का बचाव करना अति आवश्यक हो गया है। जल है, तभी जीवन है। जल के बिना जीवन असंभव है। किसानों को भी जल बचाना चाहिए। किसान सुक्ष्म सिंचाई पद्धति को अपना कर कम पानी से ही अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। डॉ चैबे ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान, खरपतवार नियंत्रण, फसलों के किट रोग नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन, गरमा मूंग की खेती के बारे में भी जानकारी दी। वही कृषि समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह ने किसानों को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक बनाने की जानकारी दी। कृषि समन्वयक सन्त कुमार ने किसानों को सही बीज के महत्व एवं बीजोपचार के बारे मे भी बताया। इस मौके पर एटीएम राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, देवरंजन कुमार, आत्मा कार्यालय से रामजी तथा दो सौ से अधिक किसान एवं महिला किसान उपस्थित रहें।