जिला स्तरीय रबी महाअभियान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद स्थित संयुक्त कृषि भवन में जिला स्तरीय रब्बी महाभियान-सह-प्रषिक्षण कार्यक्रम 2021-22 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त अंषुल कुमार, संयुक्त निदेषक(रसायन) कम्पोस्ट पटना रणबीर सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार राय, आत्मा के परियोजना निदेषक एवं वरीय वैज्ञानिक-सह-कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरीस के प्रधान नित्यानन्द द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। रब्बी महाभियान का मुख्य उदेष्य रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक खेती किसान भाई कैसे करें, ताकि फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने परम्परागत कृषि के अतिरिक्त नई तकनीक आधारित विषेष फसलों पर यथा सरसो, स्ट्राबेरी, पपीता आदि की खेती करने हेतु विशेष जोऱ दिया। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में दिये जाने वाले अनुदान एवं प्रत्यक्षण राषि के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया।

रब्बी महाभियान की सफलता की रणनीति के बारे में पटना से आये हुए संयुक्त निदेषक(कम्पोस्ट) एवं नोडल पदाधिकारी ने प्रकाष डाला। कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेषक उद्यान, सहायक निदेषक पौधा संरक्षण, सहायक निदेषक रसायन, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, उर्वरक कम्पनी के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलहाकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी थोक उर्वरक विक्रेता, उपादान आपूर्तिकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।