जिला स्तरीय अधिकारियों ने किया मनरेगा की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाओ का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान दाउदनगर के भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने ओबरा प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में मनरेगा के तहत आवास योजना एवं पशु शेड निर्माण से संबंधित योजनाओं की जांच की। वही अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन ने हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ एवं इटवा पंचायत में मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाओं की जांच की। साथ ही वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार ने देव प्रखंड के बनुआ में पशु शेड का निर्माण एवं भवानीपुर में ईट सोलिंग का कार्य से संबंधित योजनाओं की जांच की।

जबकि वरीय उप समाहर्ता अनीषा भारती ने मदनपुर प्रखंड के महुआंव एवं चेइ नवादा में पशु शेड का निर्माण एवं अन्य योजनाओं की जांच की। इसके अलावाउप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने नवीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ एवं महुआंवा पंचायत में पक्की गली का निर्माण एवं पशु शेड निर्माण की योजनाओं की जांच की। अन्य प्रखंडों में भी जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा जांच दिवस हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।