जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-सह-प्रशिक्षण संपन्न

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद नगर भवन, में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय खरीफ महाभियान-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम 2022-23 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण आलोक, सहायक निदेशक रसायन कुणाल सिंह, सहायक निदेषक पौधा सरंक्षण मो. जावेद आलम, औरंगाबाद, आत्मा के उप परियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, सहायक निदेशक(शष्य) भूमि संरक्षण रविशंकर राम, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार, दाउदनगर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अजित कुमार पासवान,कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस के वैज्ञानिक ई. रविरंजन कुमार एवं अनुप कुमार चैबे संयुक्त रूप से किया। खरीफ महाभियान का मुख्य उदेश्य खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक खेती किसान कैसे करें, ताकि फसलों का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि परम्परागत कृषि के अतिरिक्त नई तकनिक आधारित विशेष फसलों पर खेती करने की आवश्यकता है। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में दिये जाने वाले अनुदान एवं प्रत्यक्षण राशि के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया। साथ ही साथ नैनो यूरिया पर जोर दिया। किसानों नैनो यूरिया का छिड़काव ड्रोन से करने का डेमो दिखाकर प्रषिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलहाकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान उपस्थित थे।